रांची की बेटी ने फिर अपना मनवाया लोहा

रांची: झारखण्ड की बेटी ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाते हुए राज्य का नाम राष्ट्रीय़ स्तर पर रौशन किया है। साक्षी जमुआर और मोहित ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले एक प्रतियोगिता में टॉप 8 में अपनी जगह बनायी है। विप्रों कंपनी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में स्थानीय समस्या को लेकर एक रिसर्च करने की प्रतियोगिता हर वर्ष करवायी जाती है। जिसमें इस वर्ष रांची के नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दूसरे वर्ष की छात्रा साक्षी जमुआर और मोहित की टीम ने “WATER CRISIS IN RANCHI” विषय पर अपना रिसर्च कंपनी को दिया। जिसे कंपनी के जज ने देश के टॉप 10 रिसर्च में जगह दी है। साक्षी ने इस विषय को लेकर रांची के विभिन्न जगहों पर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की है। वहीं इस विषय पर उन्होंने राज्य के अधिकारी, नगर निगम और अन्य संबंधित लोगों से बात कर रांची में पेय जल की समस्या और उसके समाधान पर अपनी रिपोर्ट बनायी है।
साक्षी ने बताया कि प्रतियोगिता में “WATER CRISIS IN RANCHI” के संदर्भ में उन्हें पत्रकार की आंखों से एक निबंध तैयार करना था। उन्होंने शहर में प्रचलित जल संकट का विषय चुना, और खतरनाक स्थितियों पर प्रकाश डाला – जिनमें से ज्यादातर नागरिक अभी भी अनजान हैं। इसके लिए उन्होंने तीन प्रमुख धरों, नदियों, विशेषकर हरमू में और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक शोध किया । जो एक निराशाजनक स्थिति में है, तालाब इसके अलावा वे विभिन्न विशेषज्ञों की साक्षात्कार भी किया जिसमे नेशनल यूनिवर्सईटी ऑफ़ लॉ के डीन, रविन्द्र पाठक, डॉ. अभय कृष्ण सिंह, भूगोल के प्रोफेसर, रांची कॉलेज, रांची नगर निगम निगम के कार्यकारी अभियंता डॉ अशोक कुमार, यूगंंतर भारती- इस दिग्दर्शन के लिए काम करने वाला एक अग्रणी एनजीओ, और इसी तरह के कई अन्य विशेषज्ञों के सहयोग से रिपोर्ट तैयार किया। साक्षी ने इस उपलब्धि के लिए सभी विशेषज्ञों को धन्यवाद दिया। साक्षी ने कहा कि विप्रो जैसी कंपनी के साथ इंटर्नशिप करना एक बड़ी बात है और राष्ट्रीय स्तर पर खुद को एक मुकाम पर देखना गर्व की बात है। इस उपलब्धि के बाद शहर, राज्य और देश के लिए काम करने का जज्बा बढ़ जाता है।
झारखण्ड के संयुक्त परिवहन आयुक्त शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर और मोहित को विप्रो के तरफ में फरवरी 2018 में विप्रो के चेयरमेन अजिज प्रेमजी के तरफ से पुरस्कार के तौर पर 1.5 लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा। वहीं साक्षी और मोहित को रिसर्च के लिए दो महीने का इनटर्नसिप मानदेय के साथ बंगलोर में करने का ऑफर भी कंपनी के तरफ से दिया गया है।




