भारत की जनवादी नौजवान सभा ने काकोरी कांड के शहीदों को याद किया

रांची: भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) ने राज्य कार्यालय सिमलिया में काकोरी कांड के शहीद अस्फाकउल्ला खां की 90वीं शहादत दिवस मनाया गया। श्रंधाजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव सुभाष मुंडा ने किया। अवसर पर संस्था के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि 90 साल पहले 17 दिसंबर और 19 दिसंबर 1927 को देश के चार जांबाज़ युवा आज़ादी के लिए कुर्बान हुये थे। हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़े इन नायकों में रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, रोशन सिंह और राजेंद्रनाथ लाहिड़ी आज़ादी के आंदोलन में ‘काकोरी एक्शन’ एक महत्वपूर्ण घटना है। 9 अगस्त 1925 के दिन 10 नौजवानों ने काकोरी नामक जगह पर चलती रेल रोककर अंग्रेजी खजाने को लूट लिया था। अंग्रेजी खजाने की इस लूट का मकसद था क्रांतिकारी गतिविधियों के लिये धन जुटाना था। देश की आजादी के लिए सभी धर्मों को लोगों को ने कुर्बानी देकर देश की एकता को मजबूत किया। लेकिन आज देश मे नफरत फैलाया जा रहा है। इसके खिलाफ देश के नौजवानो की एकता को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम मे सुभाष मुंडा, महेश मुंडा, कपिल महतो, अमित मुंडा, बिनोद महतो, समीउल्ला अंसारी, बिरसा मुंडा, बुधराम उरांव, किसुन उरांव, मनीष मुंडा, बाहा उरांव, अमित उरांव आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More