बोकारो: डीवीसी के आवासीय हाॅस्टल की स्थिति जर्जर

बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के आवासीय हाॅस्टलों एवं डारमेटरी की स्थिति मरम्मत के अभाव में काफी जर्जर हो गयी है। आवासों की जो स्थिति है उससे कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना से इकार नहीं किया जा सकता है। डीवीसी के स्थानीय भेल हाउस के ईएच हाॅस्टल के तीसरे तल्ले के सामने एवं पीछे का सारा छज्जा टूटकर गिर पड़ा है और दीवारों में दरार पड़ चुंकी है। हाॅस्टल में रहने वालों ने इसकी शिकायत कई बार डीवीसी सिविल के अधिकारियों एवं प्रोजेक्ट हेड से की परंतु उसे मरम्मत नहीं किया जा सका है। डीवीसी के अधिकारियों ने कई बार हाॅस्टल का निरीक्षण भी किया है। इस संबंध में सिविल के विभागीय अधिकारी का कहना है कि प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार के साथ उक्त हाॅस्टल का निरीक्षण किया गया है। मरम्मत के लिए प्राक्लन तैयार की जा रही है। बाद में मुख्यालय से निविदा की स्वीकृति मिलने पर निविदा करवायी जाएगी

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More