एनसीसी कडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान
रांची। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रांची के निर्देशानुसार शुक्रवार को तीन झारखंड बटालियन एनसीसी ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें मारवाड़ी कॉलेज के लगभग 100 कडेटों ने भाग लिया। स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान अभियान में शामिल सदस्यों ने हाथों में बैनर पोस्टर लिया लोगों से स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आॅफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल कुमार ने कहा कि अभियान के मद्देनजर लोगों को स्वच्छता पर जागरुक किया गया। साथ ही स्वच्छता को लेकर अभियान के माध्यम से लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने की अपील की। मौके पर सूबेदार मेजर लखबीर सिंह, नायब सूबेदार धनेश्वर उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।



