जेएसटीसीए के अंडर-19 की टीम नेशनल एसजीएफआई

चैंपियनशिप के लिए तेलंगाना हुए रवाना

रांची। झारखंड स्टेट टेनिस क्रिकेट एसोसिएशसन के अंडर-19 की टीम रविवार को तेलंगाना, जगताएल के लिए रवाना हुए। यह अंडर-19 टेनिस क्रिकेट टीम 06 से 10 दिसंबर 2017 तक आयोजित 63वां नेशनल एसजीएफआई चैंपियनशिप-2017-18 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। झारखंड खेल प्राधिकरण, मोराबादी रांची के मैनेजेर बिन्दु कुजूर, जेएसटीसीए के प्रेसिडेंट राजन सिंह राजा, वाइस प्रेसिडेंट शिवानन्द मिश्रा, साजन सिंह व एसोसिएशसन के मीडिया प्रभारी दामोदर प्रसाद ने संयुक्त रूप से झारखंड टीम प्लेयर्स को रवाना किया। जीत की शुभकामनाएं दी। जेएसटीसीए के महासचिव साजन सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार के खेल विभाग के द्वारा पहली बार जेएसटीसीए के अंडर 19 की टीम को 63 वां नेशनल एसजीएफआई चैंपियनशिप खेल के लिए भेज रही है जो पूरे झारखंड एवं यहां के खिलाड़ियों के लिए गौरव की बात है। अवसर पर मुख्य रूप सेएसोसिएशसन  के महासचिव साजन सिंह, टीम कोच सौरभ तिवारी, टीम मैनेजर प्रदीप गौरव, चतरा डिस्ट्रीस्ट सचिव प्रेम राणा, आकिद खान, राजेश आयान, जेएसटीसीए को-आॅर्डिनेटर निशांत सिंह, शाशि प्रकाश, तरूण मिश्रा आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी। अंडर-19 टेनिस क्रिकेट टीम झारखंड स्टेट टेनिस क्रिकेट एसोसिएशसन के द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में कैम्प लगाकर अंडर-19 के प्लेयर्स को सेलेक्ट किया गया है। जो इस प्रकार से हैं- शशिकुमार साही, अनुराग कुमार अन्नू, मो. सलमान, पिन्टू कुमार गुप्ता, मिथिलेश महतो, पिन्टू कुमार, आनन्द यादव, मो अजहर अंसारी, सागर कुमार, राहुल कुमार एवं नितेश वर्मा शामिल हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More