साई सेवाश्रम ट्रस्ट ने वृद्धों के बीच गर्म कपड़े बांटे
रांची। साई सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित पारसनाथ पब्लिक स्कूल में हज़ाम गांव के आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय 376 वृद्घ लोगों के बीच कंबल व गर्म कपड़े वितरण की गयी। गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले परिवार के 55 बच्चों के बीच जैकेट एवं दस्ताना का वितरण किया गया। इस नेक कार्य में विधु भूषन श्रीवास्तव, प्रकाश गुप्ता एवं अमित गुप्ता से भी हमें सहयोग प्राप्त हुआ। उनके सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी मैं निवेदन करता हूँ कि वे अपने सामर्थ्य अनुसार समाज कल्याण के कार्य में अपना सहयोग देते रहे।




