Legal Update: भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बरी

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भाजपा नेता एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व सचिव विनोद तोमर को सभी आरोपों से बरी कर दिया। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने 2 जुलाई को सुरक्षित रखा गया फैसला सुनाया।

New Delhi: दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह तथा पूर्व सचिव विनोद तोमर को बरी कर दिया। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने दोनों आरोपितों को सभी आरोपों से मुक्त करने का आदेश दिया। अदालत ने 2 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

दिल्ली पुलिस ने 15 जून 2023 को चार्जशीट दाखिल की थी, जिस पर अदालत ने 7 जुलाई 2023 को संज्ञान लिया था। चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए, 354डी और 506(1) के तहत आरोप लगाए गए थे। 10 मई 2024 को अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था।

सुनवाई के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया था कि कथित घटना के दिन वह भारत में मौजूद नहीं थे और इसकी जांच कराने की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। 20 जुलाई 2023 को अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को जमानत दे दी थी। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपितों को बरी कर दिया।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More