राज्य और देश की विरासत को सहेजता एबीवीपी

महासम्मेलन विरासत का लगाया प्रदर्शनी
ज्योति चौहान
रांची। अपने विरासत को बनाये रखना और इतिहास को बनाये रखना यह हर वक्त संभंव नहीं हो सकता। ऐसे में एबीवीपी के द्वारा तीन दिवसीय महासम्मेलन में लगाये गए प्रदर्शनी बहुत मायने रखते है। मोरहाबादी मैदान का नामांकरण कर, बिरसा मुंडा नगर रखा गया। यह एक छोटा सा उदाहरण है। इसके साथ इस कार्यक्रम में कई चीजें ऐसी है, जो देश के इतिहास और और विरासत खत्म होती जा रही है। यहां के प्रदर्शनी लगायी गयी है। जहां देश के हर कोने के दुर्लभ कलाओं को दिखाया गया है। चाहे वो छात्रशक्ति की आपबीत्ती हो चाहे सुदूर पल रहा संस्कृति। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन पदमश्री बलवीर दत्त ने किया। उन्होनें कहा कि अपनी विरासत को यूं सहेज पाना सबके बस की बात नहीं। इस प्रदर्शनी में भारत के पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और मध्य भागों के वो हिस्से भी दिखाने का कोशिश किया है जो कभी न कभी देश के इतिहास की हिस्सा रही थी। झारखंड के मानचित्र में इसे पूरी तरह झाड़-जंगलो से भरा दिखाया है। जो झारखंड किसी वक्त में हुआ करता था। झारखंड में मिलने वाली बहु कीमती धातुओं को भी दिखाया गया है। इस राज्य के उन वाद्ययंत्र को भी रखा गया है जो आज विलुप्त होने के कागर में है। यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता और पर्यटन के स्थानों को भी जगह दिया गया है। यहां की खनिज संपदा, झारखंड की कला और परंपरा के साथ उन्हें संजोने के उपये भी बताये गये है। वहीं दक्षिणी कलाओं को भी प्रदर्शनी को हिस्सा बनाया है। नोर्थ ईस्ट की उन संस्कृतियों को बढ़े ही शानदार ढ़ंग से दिखाया गया है जिसे देखने के लिये देश विदेश से लोग आते है। वही एबीवीपी की वो पेपर कटिंग भी लगायी गयी है जो उन्हें उनके कार्याें को करने में और सफर तय करके आज तक का ब्यौरा दे रही है।




