अमित झा स्मृति जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

रांची। मंगलवार को रांची विवि परिसर स्थित वॉलीबॉल मैदान में अमित झा स्मृति रांची जिला जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में सैनिक कॉलोनी ने इरबा क्लब को 25-16, 25-12 से, बरियातू क्लब ने हटिया क्लब को 25-16, 25-14, नामकुम ने सिक्स ब्रदर्स को 25-11, 22-25, 15-9, सिक्स ब्रदर्स ब्लू ने मारवाड़ी युवक व्यायामशाला को 25-16, 26-24, सिक्स ब्रदर्स रेड ने इरबा को 25-20, 25-20 से एवं हटिया क्लब ने सिक्स ब्रदर्स ब्लू को 25-22, 25-22 से हराकर पूरे अंक बटोरे। कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं सिक्स ब्रदर्स रेड, नामकुम, सैनिक कॉलोनी, इरबा क्लब, मारवाड़ी युवा व्यायामशाला, बरियातू क्लब, हटिया क्लब एवं सिक्स ब्रदर्स ब्लू की टीमों ने भाग लिया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन अशोक साहू व हरेन्द्र सिंह ने किया, इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह, संजय कुमार, संजय ठाकुर, अनंत कुमार चैधरी, सचिन लकड़ा, विनय वर्मा, उपेन्द्र गुप्ता, नारायण समेत कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More