अश्लील गानों पर छात्राओं ने रोक लगाने का किया मांग

खोरीमहुआ (गिरिडीह): खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के अधिकांश बाजारों व चौक-चौराहों सहित सवारी गाड़ियों में बेराक-टोक डीजे के कानफोड़ू आवाज में फुहड़ व अश्लील गाने बजाने से लोगों को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर अभी शादी-ब्याह के सीजन में हरेक गली-मुहल्लों में अश्लील व दो अर्थी गाने का प्रचलन जोरों पर है। जिसमें बेहद ही फुहड़ व अश्लील गाने बेरोक-टोक बजाए जा रहे हैं। बुद्धिजीवियों व महिलाओं को शर्मसार होना पड़ रहा है। खास कर स्कूली बच्चियों को तो भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। क्योंकि स्कूली छात्राओं को देखकर इन गानों पर लफंगे किस्म के लोग भद्दे-भद्दे कमेंट देते हैं, जिससे छात्राओं व महिलाओं को फजीहत झेलनी पड़ रही है।

वहीं इन गानों की परेशानी के कारण तो कई छात्राएं शादी-ब्याह के सीजन में स्कूल जाने से भी कतराने लगी है। कई छात्राओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चौक-चौराहों पर बज रहे अश्लील गानों के कारण स्कूल व ट्यूशन आते-जाते वक्त भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि पढ़ाई करने की मजबूरी के कारण मजबूरन स्कूल व ट्यूशन आना-जाना पड़ता है। अश्लील गानों के बोल की आड़ में लफंगे टाइप के लड़के खुलेआम कमेंट देते हैं।

छात्राओं ने स्थानीय प्रशासन से चौक-चौराहों व बाजारों सहित स्कूल के आस-पास डीजे बजाने पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही यहां के स्थानीय लोग व बुद्धिजीवियों ने भी प्रशासन से अश्लील गानों पर रोक लगाने की मांग की है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More