Ranchi News: अमित शाह से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, झारखंड की राजनीति पर हुई अहम चर्चा

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, पार्टी संगठन की गतिविधियों और विभिन्न महत्वपूर्ण सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
आदित्य साहू ने मुलाकात के बाद कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अमित शाह के साथ हुई यह मुलाकात राज्य में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा झारखंड में संगठनात्मक मजबूती और जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करती रहेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व के साथ नियमित संवाद संगठन को नई दिशा देने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


