कैंप की सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठायें: गाडोदिया

रांची: नगर निगम और झारखण्ड चैंबर आॅफ काॅमर्स के संयुक्त प्रयास से पिछले कई दिनों से लगाया जा रहा कैंप सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। आज यह कैंप कडरू और सर्जना चौक के पास लगाया गया था। कैंप में व्यापारियों की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही। लगभग 32 की संख्या में ट्रेड लाईसेंस निर्गत किया गया। कैंप के माध्यम से व्यापारियों ने पूर्व के लाईसेंस का नवीकरण भी कराया। विदित हो कि व्यवसायियों की मांग पर यह कैंप 30 नवम्बर तक विस्तारित किया गया है। उक्त जानकारी नागरिक सुविधा उप समिति के को चैयरमेन अमित शर्मा ने देते हुए कहा कि कैंप के माध्यम से दुकानदार आसानीपूर्वक लाईसेंस प्राप्त कर रहे है। कैंप में उप समिति चैयरमेन विकास विजयवर्गीय, रोहित पोद्दार, को-चैयरमेन अमित शर्मा सहित कई लोग सम्मिलित हुए। कल यह कैंप पुनः श्रद्धानंद रोड के पास लगाया जायेगा। चैंबर अध्यक्ष रंजीत गाडोदिया ने व्यवसायियों से यह अपील की कि अब तक जो भी व्यापारी ट्रेड लाईसेंस बनाने से वंचित रहे हैं, वे इस कैंप की सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठायें।



