समाज का आईना बनाने पर हुई चर्चा

शिबू राम को किया सम्मानित

रांची । जतरा टांड बाजार प्रांगण में पासवान मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के बहुत से लोग शामिल हुये। यहां देखने लायक बात यह थी कि इसमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। मिलन समारोह की अध्यक्षता शिबू राम पासवान को पगड़ी, फूल माला एवं शॉल ओढ़ाकर समाज के लोगों ने सम्मानित करके किया। समाज में बच्चों की शिक्षा, नशा मुक्ति, गरीब बेटियों की सामूहिक विवाह, गरीबों को घर बनाने में मदद करना, मेधावी छात्रों को आगे की पढाई के लिए सहयोग करना व समाज में एकजुटता बनाने के लिए समय-समय पर बैठक करना। जनवरी माह में भव्य रूप से मिलन समारोह आयोजित करना। मिलन समारोह में रंजन पासवान ने भी समाज को एकजुट करने के अलावा बच्चो के लिए मुफ्त शिक्षा अपने आवासीय परिसर में स्थान देने की बात कही। और अनुसूचित जाति के लिए सरकारी योजनाओ को घर घर तक कैसे पहुंचे उसके बारे में भी जानकारी दी। समारोह में छोटू पासवान, गुड्डन पासवान, सागर पासवान, जयप्रकाश पासवान, शम्भु पासवान, मीना देवी, सावित्री देवी, गीता देवी, माला देवी अन्य शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More