करिये रक्तदान रहिये नि:रोग: डॉ• दुबे

गिरिडीह: जिले के जमुआ में सर्वदलिय जन संगठन जनता की आवाज़ द्वारा दुबे नर्सिंग होम में ब्लड डोनेशन केम्प का आयोजन रविवार को किया गया। ब्लड डोनेशन केम्प में नन्दलाल पाण्डेय, मनोज हाजरा, सुधीर द्विवेदी, लखन मण्डल, अनुज सेठ, रन बहादुर पासवान, दीपक पाण्डेय, बद्री यादव, प्रभु वर्मा, अशोक सिंह, रेणु कुमारी सिन्हा, अजीत राय, उमा शंकर, चरण हाड़ी, जहीर उद्दीन, राम प्रवेश पाण्डेय सहित 50 लोगों ने ब्लड डोनेट किया।

झारखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति गिरिडीह के डॉक्टर व तकनिशियनो की सहायता से ब्लड जाँच किया। और लोगों ने ड़ॉ राजेश दुबे और ड़ॉ एस के सिंह के दिशा-निर्देश में ब्लड दिया।

डॉ राजेश दुबे ने कहा कि रक्त दान महादान है इससे किसी प्रकार की कमजोरी नही आती है जबकि ब्लड देने वाले की शारीरिक क्षमता बढ़ती है और कई रोगों से उन्हें मुक्ति मिलती है। साथ ही कई लोगों की जान बचाने में भी मदद मिलती है।

जनता की आवाज़ की रांची जिला नेत्री कंचन कुमारी ने भी रक्त दान किया।और उन्होंने कहा की जनता की आवाज़ बेहतर कार्य कर रही है। बदलाव और विकास के लिए युवा आगे आवें।

जनता की आवाज़ के महिला प्रभारी रेणु सिन्हा ने कहा कि जनता की आवाज़ हर सप्ताह एक से बढ़कर एक नजीर पेश कर रही है। जनकल्याण के कार्य में जनता की आवाज़ के कार्य की धूम पुरे जिले में है।

परवक्ता उमा चरण पहाड़ी ने कहा कि जनता की आवाज़ के द्वारा गरीबों के लिए कम्बल वितरण, ब्लड डोनेट और कई तरह के कार्य किया जा है।

ब्लड डोनेट शिविर में जनता की आवाज़ बीईओ विद्यागर मेहता, सुधीर सिन्हा, सुनील वर्मा सहित कई वरीय लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More