अपनी 19 मांगों के लिए शिक्षकों ने दिया राजभवन पर धरना
रांची। अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखण्ड प्रदेश कार्यसमिति के आवाहन पर राज्यव्यापी एकदिवसीय विशाल धरणा प्रदर्शन सभी 24 जिला मुख्यालय में प्राथमिक शिक्षकों ने अपनी चटनी एकता का परिचय देते हुए सरकार के हिटलरशाही रवैये तथा अधिकारियों द्वारा आये दिन शिक्षकों पर विभागीय शोषण के विरूद्ध शिक्षकों ने जमकर हमला बोला तथा साफ लहजे में चेताबनी दिया कि सरकार हमारी 19 सूत्री मांगों पर अगर गंभीर नहीं हुई तो पुरे राज्य में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था ठप करा देंगे।
इसी के तहत संघ की रांची ईकाई के बैनर तले राजभवन के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन में बतौर मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिजेन्द्र चौबे ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि मौजुदा सरकार में नौकरशाही पुरी तरह हावी है अधिकारियों के आचरण, व्यवहार तथा अफसरशाही प्रवृति से शिक्षक समुदाय त्रस्त है भ्रष्टाचार के सागर में गोता लगा रहे है तथा निरीह शिक्षकों पर इसका खमियाजा उतार रहे है। शिक्षकों के चिरलंबित मांगों के निदान करने के बजाय शिक्षकों को प्रताड़ित कर दुर्भावना से प्रेरित एवे पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने कहा विभागीय निति ने शिक्षकों को न केवल परेशानी में डाला है बल्कि उनके अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे है। सरकार को होस में आकर शिक्षक विरोधी कार्यो से बाज आने की धमकी देते हुए कहा कि शिक्षकों की मांगे मान ले नहीं तो पुरे राज्य में शिक्षा व्यवस्था ठप करा देंगें।
धरना को संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि झारखण्ड सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है देवताओं द्वारा पुजित शिक्षक वर्तमान में अधिकारियों की प्रताड़ताना से बेवस है। गैर शैक्षणिक कार्य में शिक्षकों को लगाया जाता है और नैनिहालो के भविष्य को लेकर घड़ियाली आंसू बहाती है। सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि समय रहते शिक्षकों की जायज मांगे पूरी करे नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भूगतने के लिए तैयार रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा ने शिक्षकों से अपील किया कि आपके हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए कृतंसंकलपित है आप चट्टान की तहर एकजुट रहे। सरकार व उनके नौकरशाह शिक्षकों के जायज मांगों को नजरअंदाज करते हुए विकास व बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का खोखला ढिंढोरा पिटती रही है। आभार ज्ञापन जिला महासचिव कृष्णा शर्मा में कहा कि शिक्षक समस्याओं की उपेक्षा तथा उनके मान सम्मान को यह निकम्मी सरकार अपने पैरों तले कुचल रही है हमारी मांगों को अनुसूनी कर मेरे अन्दर चाणक्य ओर द्रोणाचार्य को चुनौती देने का कार्य किया है। अब समय आ गया है इस उपेक्षा का मुहतोड़ जबाव देने का।
संचालन राजेन्द्र प्रसाद ने किया। प्रदर्शन को अनुप केशरी, देवी प्रसाद मुखर्जी, हरे कृष्ण चैधरी, अनील खलखे, शैलेन्द्र शर्मा, रंजीत मोहन, मदन स्वासी, अगम लाल महतो, अजय ज्ञानी, योगेन्द्र कुमार द्वीवेदी, यू0 धनेश्वर राव, दिनेश प्रसाद केश्री, मनोज कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार, शंकर खालखो, अबसारूल आबदीन, घनश्याम ओझा, प्रवीण कुमार गुप्ता, मो0 शमीम अहमद, जुवेद अंसारी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, आदर्श कुमार वाजपेयी, मधुमिता कुमारी, गोराचन्द सिंह मुण्डा, उमेशचन्द्र सेठ, जनक प्रसाद, रविन्द्रनाथ मांझी, सबाना प्रवीण, नेहा कुमार, अंजली कुजूर इत्यादी संबोधित किया। अंत में 19 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।




