झारखंड स्टेट एंड इंटर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2017

रांची । चैंपियनशिप के फाइनल मैच में महिलाओं की टीम में रांची और पुरुषों की टीम में बोकारो ने अपना परचम लहराया है। टाउन हॉल में दूसरे दिन खेले गए फाइनल मैच में महिला ग्रुप में रांची की टीम ने पूर्वी सिंहभूम को 3-1 से हराया। जबकि पुरुष वर्ग में बोकारो ने रांची ए के टीम को 3-1 से शिकस्त दी । इस तरह से महिला वर्ग में रांची और पुरूष वर्ग में बोकारो ने चैंपियनशिप अपने नाम किया । अब अलग-अलग कैटगरी के समूहों में मैच होंगे जिसके बाद नेशनल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More