झारखंड आइस स्केटिंग एसोसिएशन
रांची । आइस स्केटिंग एसोसिएशन आॅफ इंडिया द्वारा गुड़गांव स्थित एमबीएन्से मॉल के स्केट आइस स्केटिंग रिंक में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्पीड स्केटिंग के नेशनल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही 2-3 जनवरी 2018 को 14वीं आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इस कैंप में झारखंड राज्य की ओर से भाग लेने के इच्छुक वैसे खिलाड़ी जो रोलर स्केटिंग में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 30 नवंबर तक राज्य एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनय विभाकर से मोबाइल नंबर 9431707816 पर सम्पर्क कर सकते है। कैंप में परफोर्मेंस के आधार पर ही राज्य की ओर से नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीम का चयन किया जाएगा। यह जानकारी विवेक भसीन अध्यक्ष, झारखंड आइस स्केटिंग एसोसिएशन के द्वारा दी गयी।

