वैष्णवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिली बधाईयां

रांची। झारखंड की वैष्णवी साहु 25 से 29  नवंबर तक हो रही  63वीं एसजीएफआई स्कूल नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता 2017  में 100 मी ब्रेष्ट  स्ट्रोक में व्यक्तिगत दूसरा कांस्य पदक  01:19.82 सेकेंड समय निकालकर  जीती। यह वैष्णवी  का उत्कृष्ट  प्रदर्शन है। जबकि स्वर्ण 01:18.39 और रजत पदक 01:19.66 सेकेंड का अंतर से रहा। वैष्णवी  साहु  के इस उपलब्धी  के लिए झारखंड तैराकी संघ के अध्यक्ष  एनएन सिन्हा, भाप्रसे, चेयरमैन रामबालक सिंह, उपाध्यक्ष  राकेश द्विवेदी, फिलीप्स मैथ्यू संयुक्त सचिव उपेंद्र कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष  शैलेश सहाय प्रशिक्षक  ने हाल सक्सेना, अशोक सिंह टीम प्रबंधन सुनिर्मल बोस, इंदु सिंह एवं संघ के सभी सदस्यों के साथ साथ निमित संस्था  के अध्यक्षा निकिता सिन्हा,  रनेन्द्र कुमार निदेशक, खेल विभाग, झारखंड  सरकार  ने वैष्णवी साहु के इस उपलब्धी  के लिए आशिष व शुभकामनाएं  दिये ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More