कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की थी रील, फिर घर में मिली लाश; कौन थीं अभिनेत्री संचिता उगले?

Sanchita Ugale Death: टेलीविजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ जैसे शो से पहचान बनाने वाली टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का महज 30 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। संचिता ने टेलीविजन और फिल्म दोनों माध्यमों में अपने किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। वे लोकप्रिय धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ में भी नजर आई थीं।
https://www.instagram.com/reel/DZhH5LCTdkv/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

बताया जा रहा है कि रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे संचिता का निधन हुआ। वे मुंबई के वसई इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से कुछ ही घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की थी, जिसमें वे बेहद खुश और ऊर्जावान दिख रही थीं।
छोटी बहन बाहर गई थी, तभी हुई घटना
संचिता अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहती थीं। घटना के समय घर में केवल उनकी छोटी बहन थी, जो कुछ देर के लिए किसी जरूरी काम से बाहर निकली थी। उनकी वापसी पर यह दुखद खबर सामने आई। मृत्यु के सटीक कारणों की जांच पुलिस कर रही है।
फैंस और इंडस्ट्री सदमे में
संचिता के असमय निधन की खबर ने टीवी इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है। मृत्यु का कारण अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है। संचिता ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे चर्चित धारावाहिकों में अपने यादगार किरदारों की वजह से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय थीं।
कौन थीं संचिता उगले?
मात्र 30 वर्ष की आयु में संचिता ने टीवी और फिल्म दोनों क्षेत्रों में खुद को साबित किया था। ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में उनका किरदार खूब सराहा गया, वहीं विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में उन्होंने ताराबाई की भूमिका निभाई थी। ‘वागले की दुनिया’ में भी उनका काम दर्शकों को पसंद आया। उनका अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट एक रील थी जिसमें वे एक तेज धुन पर झूमते हुए बेहद प्रसन्न और जीवंत नजर आ रही थीं।


