एसईटी फाउंडेशन ने दुर्गापुर में सीएसआर के तहत कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का किया शुभारंभ

दुर्गापुर के बेनाचिटी में एयर वाटर इंडिया के सीएसआर सहयोग से सेट फाउंडेशन द्वारा दो निःशुल्क महिला कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन किया गया। प्लांट हेड अविक घांटा और फाउंडेशन के निदेशक रोहित प्रकाश प्रीत की उपस्थिति में शुरू हुए इन केंद्रों में 100 से अधिक महिलाओं को सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

दुर्गापुर: बुधवार को बेनाचिटी क्षेत्र में सेट फाउंडेशन द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन किया गया। एयर वाटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, दुर्गापुर के सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) फंड के सहयोग से सिलाई (टेलरिंग) एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।

केंद्र का उद्घाटन एयर वाटर इंडिया के प्लांट हेड अविक घांटा, एसोसिएट मैनेजर रंजीत कुमार सिंह, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सौमित्र रेज तथा एसईटी फाउंडेशन के निदेशक सीएस रोहित प्रकाश प्रीत एवं शशि भूषण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह के उपरांत कंपनी के अधिकारियों का स्वागत हरित पौधे एवं हस्तशिल्प से निर्मित थैला भेंट कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए प्लांट हेड अविक घांटा ने कहा कि सभी प्रशिक्षार्थी इस निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाएं, प्रशिक्षण को बीच में न छोड़ें तथा नियमित रूप से केंद्र में उपस्थित होकर प्रशिक्षण पूर्ण करें और प्रमाणपत्र प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक-सह-समन्वयक अर्पणा घोष, पिंकी बागची, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने आईं 100 से अधिक महिलाएं उपस्थित थीं। समारोह के दौरान महिलाओं में प्रशिक्षण को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। सेट फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More