संघर्ष से सफलता तक: फुटबॉलर दिव्यानी लिंडा ने GEM बालिकाओं को किया प्रेरित

PVUNL के GEM कार्यक्रम में युवा भारतीय फुटबॉलर दिव्यानी लिंडा ने बालिकाओं के साथ संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम की डिफेंडर दिव्यानी ने AFC U-17 Women’s Asian Cup 2026 और SAFF U-17 Women’s Championship में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पहचान बनाई है।
रामगढ़: 27 मई 2026 को प्रतिभाशाली युवा भारतीय फुटबॉलर Divyani Linda ने PVUNL की GEM बालिकाओं के साथ संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम की डिफेंडर दिव्यानी ने AFC U-17 Women’s Asian Cup 2026 तथा SAFF U-17 Women’s Championship में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देशभर में पहचान बनाई है। अत्यंत साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने के बावजूद उन्होंने कठिन संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर सफलता हासिल की।
कार्यक्रम में उन्होंने GEM प्रतिभागियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया। स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रेणु सहगल एवं उपाध्यक्षा सोमा मुखर्जी ने उनका एवं उनके कोच का स्वागत किया। GEM बालिकाओं ने उनसे उनके अभ्यास, दिनचर्या एवं तकनीकों से जुड़े प्रश्न भी पूछे।




