कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट

बाघमारा: बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत कांटा पहाड़ी स्थित बूटू बाबू बंगला इलाके में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। सीआईएसएफ, बीसीसीएल प्रबंधन एवं रामकनाली ओपी की टीम ने छापेमारी कर बोरियों में रखे अवैध कोयले को नष्ट किया।
कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। संयुक्त टीम ने अवैध खनन एवं कोयला तस्करी पर रोक लगाने को लेकर आगे भी लगातार अभियान चलाने की बात कही।




