श्री श्री विश्वविद्यालय के संगीत क्लब द्वारा भक्ति-संगीत प्रतियोगिता ‘दुर्गासुर-2026’ का सफल आयोजन

दुर्गासुर-2026 प्रतियोगिता के दौरान कार्यक्रम का संचालन करतीं छात्रा।

कटक: ओड़िशा के कटकस्थित श्री श्री विश्वविद्यालय के संगीत क्लब के तत्वावधान में भक्ति-संगीत की एक आकर्षक प्रतियोगिता ‘दुर्गासुर-2026’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी अंतर्निहित संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक उपयुक्त मंच प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में श्रीजिता बनर्जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वेदांत राय और सायनी सिमरन ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल की सदस्य डॉ. देवी देवयानी और डॉ. आराधना पाणिग्राही ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

इस उत्कृष्ट कार्यक्रम के आयोजन में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के डीन तथा विभिन्न क्लबों के प्रमुख प्रोफेसर जयप्रकाश भट्ट का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। संगीत क्लब के मुख्य सलाहकार डॉ. चिन्मय कुमार नायक के संयोजन तथा डॉ. मनोज कुमार दास, डॉ. सुकांत कुमार साहू और संगीत क्लब के छात्र संयोजक पी. निशिकांत राव के सक्रिय सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अंकिता प्रियदर्शिनी ने किया। इस आयोजन में संगीत और युवा प्रतिभाओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम की सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष आदेश गोयल, कुलपति प्रो. डॉ. तेज परताप तथा कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य जी आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More