सीआईएसएफ, सीसीएल एवं गांधीनगर थाना की संयुक्त कार्रवाई में करीब 20 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो : बेरमो जिला के बेरमो प्रखंड क्षेत्र में कोयला खनन का मामला फिर एक बार सामने आया है गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ यूनिट करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को ज्ञात हुआ कि वैद,कारो क्षेत्र में नव निर्मित माइंस के आसपासअसामाजिक तत्वों द्वारा बड़े पैमाने पर कोयला चोरी कर बाहर भेजने की योजना बनाई जा रहा है।
उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कमांडेंट राज प्रताप सिंह द्वारा संजय झा,जीएम (बी एंड के), को अवगत कराया गया। उपरांत सीआईएसएफ, सीसीएल अधिकारियों एवं सीसीएल सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर जीएम संजय झा भी उपस्थित हुए तथा स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए गांधीनगर थाना की टीम को बुलाया गया। सीआईएसएफ,सीसीएल एवं गांधीनगर थाना द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी (जॉइंट रेड) की गई, जिसमें करीब 20 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।
जब्त कोयले को सीसीएल प्रबंधन को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों के बीच भय का माहौल व्याप्त हो गया है तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है। उक्त छापेमारी अभियान में एस.के.सिन्हा (पीओ, कारो), माइंस मैनेजर मांझी, वी.ए. श्रीधर (सहायक कमांडेंट, सीआईएसएफ), सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, संदीप कुमार, गांधीनगर थाना के सब-इंस्पेक्टर झा एवं उनकी टीम, सीसीएल सिक्योरिटी इंचार्ज महामाया पासवान एवं उनकी टीम, सीआईएसएफ की क्यूआरटी तथा अन्य बल सदस्य उपस्थित रहे।




