यात्रीगण कृपया ध्यान दें- मालदा मंडल में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

साहिबगंज : मालदा मंडल के अंतर्गत किमी 192/2-3 (लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या-47/सी) पर प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज के लिए कॉम्पोजिट गर्डर स्थापित करने के कार्य के कारण तीनपहाड़ और धमधमिया स्टेशनों के बीच ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 8 मार्च 2026 (रविवार), 9 मार्च 2026 (सोमवार), और 11 मार्च 2026 (बुधवार) को लिया जाएगा।
ब्लॉक का समय
– 8 मार्च 2026 (रविवार): सुबह 08:30 से 11:40 बजे तक (03 घंटे 10 मिनट)
– 9 मार्च 2026 (सोमवार): सुबह 08:30 से 12:15 बजे तक (03 घंटे 45 मिनट)
– 11 मार्च 2026 (बुधवार): सुबह 08:30 से 11:30 बजे तक (03 घंटे)
प्रभावित ट्रेनें
– 8 मार्च 2026 (रविवार)
– 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर: रामपुरहाट से 1 घंटे पुनर्निर्धारित
– 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU पैसेंजर: बड़हरवा में 30 मिनट नियंत्रित
– 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस: तीनपहाड़ में 10 मिनट नियंत्रित
– 9 मार्च 2026 (सोमवार)
– 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर: रामपुरहाट से 1 घंटा 30 मिनट पुनर्निर्धारित
– 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: मालदा टाउन से 1 घंटा पुनर्निर्धारित
– 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU पैसेंजर: हावड़ा मंडल में 30 मिनट तथा बड़हरवा में 30 मिनट नियंत्रित
– 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस: साहिबगंज और तीनपहाड़ के बीच मार्ग में 1 घंटे नियंत्रित
– 11 मार्च 2026 (बुधवार)
– 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर: रामपुरहाट से 1 घंटे पुनर्निर्धारित
– 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU पैसेंजर: बड़हरवा में 30 मिनट नियंत्रित
53030 भागलपुर-आजिमगंज पैसेंजर और 53405 रामपुरहाट-साहिबगंज पैसेंजर के गुजरने के बाद ब्लॉक दिया जाएगा। पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय जरूर जांच लें।




