संजय सेठ ने DAV गांधीनगर स्कूल की वरीय शिक्षिका डॉ जया जायसवाल को किया सम्मानित

संजय सेठ ने अपने रातु रोड स्थित आवास पर डी ए वी गांधीनगर स्कूल जूनियर विंग कि इंचार्ज डॉ जया जायसवाल को उनके शिक्षा में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें शॉल ओढ़ाकर के सम्मानित किया ।

रांची: भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती सह शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर देश के यशस्वी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने रातु रोड स्थित आवास पर डी ए वी गांधीनगर स्कूल जूनियर विंग कि इंचार्ज डॉ जया जायसवाल को उनके शिक्षा में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें शॉल ओढ़ाकर के सम्मानित किया । ज्ञात है कि डॉ जायसवाल 20 वर्षों से लगातार अपनी सेवा डी ए वी गांधीनगर स्कूल में विभिन्न पदों पर देती आई हैं।

वर्तमान में वे डी ए वी गांधीनगर के जूनियर विंग कि इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। उनके मार्गदर्शन में स्कूल के विद्यार्थियों ने हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर डी ए वी गांधीनगर स्कूल का नाम रौशन किया है। इस अवसर पर देश के यशस्वी रक्षा मंत्री संजय सेठ ने उनको अच्छे भविष्य के लिए अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More