Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे

आर्थिक लाभ, स्वास्थ्य सावधानी, प्रेम-संबंधों में सुधार और नई सीख की शुरुआत—जानें बारह राशियों का विस्तृत फल

मेष :  दसम चन्द्र के प्रभाव से समय उत्तम है। आपके कार्य से पिता को लाभ देगा। साथ ही समय अनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। 

वृष : धर्म कर्म में रुची बढ़ेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। कोई यात्रा का योग है। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। अन्न जल का दान करें।

मिथुन : किसी से विवाद होगा। साथ ही अचानक खर्च होगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।

कर्क : क्रोध से बचें। जीवनसाथी के सहयोग से कोई शुभ कार्य होगा। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्छाव व्यतीत होगा। सूर्य को जल दे।

सिंह : समय बहुत ही लाभ का मौका देगा। मौसम का प्रहार हो सकता है। रोग से बचे। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सूर्य को अर्घ दे। कार्य मे गति आएगा।

कन्या :  संतान का समस्या का हल सहज ही प्राप्त नही होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। 

तुला : समय सामान्य है। किसी अपने से मनमुटाव होगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। आपके मेहनत का पूछ होगा और नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 

वृश्चिक : समय अनुकूल है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी नया कार्य मे जल्दबाजी से बचें। गाय को हरा चारा और अन्न का दान करें।

धनु : कल सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। गुरु पूजन और गुरु मंत्र का जाप करें।

मकर : समय अनुकूल है। आलस का त्याग करें। ज्यादा किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।  

कुंभ : समय बहुत ही अनुकूल है।  धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। पर ज्यादा बोलने से बचें। हो सकता है तो जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शनि को खुश करें।

मीन : विदेश से जुड़े मामले में लाभ होगा। खर्च अधिक होगा पर अच्छी खबर मिल सकती है। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। कार्य होगा जिससे आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।

प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, रांंची
8210075897

लेखक के बारे में

By Acharya Pranav Mishra

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More