Hazaribagh News: जलजमाव और जर्जर सड़कों पर विधायक की नाराज़गी

प्रदीप प्रसाद ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो वे दोबारा खुद मौके पर जाएंगे।

हज़ारीबाग : शहर में जलजमाव और खराब सड़कों की समस्या को लेकर हज़ारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखे मज़ार समेत कई इलाकों में पानी भरा हुआ है, लेकिन कोई विभाग जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि नाली निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है, वहीं मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति ने आम लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, वन विभाग और बिजली विभाग को संयुक्त बैठक कर जवाबदेही तय करनी होगी।

प्रदीप प्रसाद ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो वे दोबारा खुद मौके पर जाएंगे। उन्होंने सूखे पेड़ों के गिरने से होने वाले ख़तरों पर भी चिंता जताई और इस समस्या पर ठोस कदम उठाने की बात कही।

विधायक ने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और जल्द ही सुधार दिखाई देगा।

Tags
लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More