HAZARIBAGH NEWS: दारू पंचायत भवन में डाक चौपाल का आयोजन

सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से दिए जाने वाली सहायता जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पीएम किसान, गैस सब्सिडी, स्कॉलरशिप, आवास योजना आदि का लाभ डाकघर बचत खाता पर उपलब्ध है। डाकघर में 320 रुपये में पांच लाख, 549 रुपये में 10 लाख, 749 रुपये में 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, उपलब्ध है। दुर्घटना में मृत्यु व स्थायी विकलांगता पर पूरा भुगतान किया जाता है साथ ही साथ इलाज व बाल शिक्षा लाभ की सुविधा भी उपलब्ध है।

हजारीबाग: भारतीय डाक विभाग द्वारा टाटीझरिया पंचायत भवन में नागरिक केंद्रित सेवाओं को जनजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से डाक चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया। श्री पासवान ने बताया कि डाक चौपाल डाक विभाग की एक ऐतिहासिक पहल है। इसका उद्देश्य आवश्यक सरकारी और नागरिक, केंद्रित सेवाओं को सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में लाना है, जिससे पहुंच और सुविधा में सुधार होगा।

डाक चौपाल ग्रामीणों और सरकारी कार्यों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करेंगे, जिससे दूरी और पहुंच जैसी बाधाएं कम होंगी। डाकघर में डाकघर बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, टाइम डिपॉजिट खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, महिला सशक्तिकरण खाता में सुरक्षित निवेश कर सकते है।ग्रामीण/डाक जीवन बीमा कम प्रीमियम पर अधिक बोनस देता है। शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का आधार नामांकन व आधार मोबाइल अपडेशन की सुविधा सभी ग्रामीण डाकघर में उपलब्ध है। सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से दिए जाने वाली सहायता जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पीएम किसान, गैस सब्सिडी, स्कॉलरशिप, आवास योजना आदि का लाभ डाकघर बचत खाता पर उपलब्ध है। डाकघर में 320 रुपये में पांच लाख, 549 रुपये में 10 लाख, 749 रुपये में 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, उपलब्ध है। दुर्घटना में मृत्यु व स्थायी विकलांगता पर पूरा भुगतान किया जाता है साथ ही साथ इलाज व बाल शिक्षा लाभ की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस बीमा का लाभ 18 से 65 वर्ष के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाता धारक उठा सकते हैं। साथ ही साथ हैल्थ इन्सुरेंस, वाहन बीमा की सुविधा भी उपलब्ध है। उपस्थित ग्रामीणों ने डाक विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर डाक चौपाल लगाकर डाकघर के माध्यम से चल रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की योजना से काफी खुश हुए, काफी संख्या में ग्रामीणों ने डाक जीवन बीमा करवाया व डाकघर में अपना खाता खुलवाया। मौके पर डाक विभाग के डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप, छोटेलाल मेहता, सुबोध कुमार, चांदनी शेखर, अंकित आदर्श, रामकिशन, बलवंत कुमार, प्रदीप कुमार, बजरंगी गोस्वामी, अभिमन्यु गुप्ता, सुषमा कुमारी, अनिल मुर्मू, गोवर्धन साहू, निर्मल नायक, मुकेश कुमार, रामेश्वर कुमार, चेताली कुमारी, वासुदेव प्रसाद सहित काफी संख्या आसपास के गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More