चाईबासा: जिला भाजपा कार्यालय में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन

जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री का जन्मदिन बनाया गया. इस बीच लोगों के बीच लड्डू बांटे गए.

चाईबासा: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर चाईबासा के जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री का जन्मदिन बनाया गया. इस बीच सभी लोगों को लड्डू बांटा गया. बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 74वां जन्मदिन है. 26 मई 2014 को पहली बार देश के पीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद से वह अब तक लगातार तीसरी बार इस पद की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं. पीएम मोदी का जन्म गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर 1950 को हुआ था.

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा, आज हम लोगों एवं सभी भारत देश के लोगों ने बड़े गौरव के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बनाया. पीएम मोदी ने जो काम इस देश के लिए किए हैं और आगे जो करेंगे हम भारत के लोग उस कार्य को कभी भूलेंगे नहीं. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बड़कुवर गगराई, नगर अध्यक्ष पवन शर्मा,  प्रताप कटियार, दुवारिका शर्मा, बिरजू रजक, प्रदीप पांडे, धर्मराज यादव, रोहित पाल, राकेश पोद्दार, बिनेए सैंडिल, संतोष ठाकुर, बंसी यादव, दीपक गुप्ता  आदि शामिल हुए.

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More