Koderma news: घाटी में अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराई ट्रक, तीन गंभीर रूप से घायल
-1024x614.jpg)
कोडरमा: कोडरमा घाटी में रविवार की सुबह छड़ लदे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से ट्रक का चालक, उपचालक और ट्रक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार छड़ लोड ट्रक बंगाल से उत्तर प्रदेश के बलिया जा रहा था. इस दौरान ट्रक कोडरमा घाटी नौवा माइल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में बिहार के गोपालगंज निवासी चंद्र मोहन कुमार (उम्र 20 वर्ष, पिता गौरी शंकर राम), सलमान खान (उम्र 30 वर्ष, पिता इलियास खान) और सफी आलम (उम्र 25 वर्ष, पिता मुन्ना आलम) घायल हो गए.
जिन्हें पेट्रोलिंग पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया


