शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू, अप्लाई करने के जान लें नियम 

18 फरवरी तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा 18 मार्च तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा. 18 अप्रैल तक जिला शिक्षा स्थापना समिति में स्थानांतरण का अनुमोदन होगा. राज्य स्तरीय समिति की स्वीकृति के लिए ऑनलाइन ही भेजा जाएगा.

रांची: शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण (mutual transfer) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है. इसको लेकर टीचर्स ट्रांसफर पोर्टल को गुरुवार से ओपन कर दिया गया है. शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए यह पोर्टल तैयार किया है. इसके अंतर्गत प्राथमिक, माध्यमिक एवं प्लस-टू के शिक्षकों को पारस्परिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन ही देना होगा. पहले से ऑफलाइन आवेदन कर चुके शिक्षकों को भी ऑनलाइन आवेदन करने का सुझाव दिया गया है.

शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने इसे लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेज दिया है. साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया के निष्पादन को लेकर समय सीमा तय कर दी है. इसके तहत शिक्षक 18 फरवरी 2025 तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

जानकारी के मुताबिक शिक्षक 18 फरवरी तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा 18 मार्च तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा. 18 अप्रैल तक जिला शिक्षा स्थापना समिति में स्थानांतरण का अनुमोदन होगा. राज्य स्तरीय समिति की स्वीकृति के लिए ऑनलाइन ही भेजा जाएगा.

सचिव ने पदाधिकारियों को इसकी जानकारी सभी शिक्षकों को देने के निर्देश दिए हैं, ताकि इच्छ़ुक शिक्षक इसका लाभ ले सकें. पारस्परिक स्थानांतरण के लिए पूर्व में निदेशालय या जिला स्तर पर ऑफलाइन आवेदन दे चुके शिक्षकों से भी अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करने का सुझाव दिया गया है. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More