भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

शोक संवेदना व्यक्त करते हुए केशव महतो कमलेश ने इसे अपूरणीय क्षति बताया. शोक संतप्त परिवार को ईश्वर इस दुखद घटना को सहने की शक्ति प्रदान करे.
रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए केशव महतो कमलेश ने इसे अपूरणीय क्षति बताया.
शोक संतप्त परिवार को ईश्वर इस दुखद घटना को सहने की शक्ति प्रदान करे. धरती आबा के वंशज होने के कारण सामाजिक गतिविधियों में उनकी प्रमुख भूमिका रहती थी. समुदाय के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहने वाले ऐसे व्यक्ति का जाना समाज को व्यथित करता है.




