तोरपा से जीते झामुमो प्रत्याशी सुदीप गुरिया, बीजेपी के कोचे मुंडा को दी मात

सुदीप गुरिया को कुल 80,887 वोट मिले, जबकि उनके भाजपा प्रत्याशी कोचे मुंडा को 40,240 वोट प्राप्त हुए.
खूंटी: तोरपा से झामुमो प्रत्याशी सुदीप गुरिया चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने 40,647 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी कोचे मुंडा को मात दी है. सुदीप गुरिया को कुल 80,887 वोट मिले, जबकि उनके भाजपा प्रत्याशी कोचे मुंडा को 40,240 वोट प्राप्त हुए.


