सुदेश महतो ने परिवार संग किया मतदान, जनता से की वोट डालने की अपील

सुदेश महतो ने कहा, मैंने आज परिवार के साथ मतदान किया. हमारी लोगों से अपील है कि कोई मतदाता छूटे नहीं. सभी लोग अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करें ताकि एक बेहतर लोगतांत्रिक व्यवस्था बनी रहे.

रांची: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के जारी मतदान में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी मतदान किया. वो परिवार संग वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे. इस मौके पर उनकी पत्नी नेहा महतो भी साथ थीं, उन्होंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया. मतदान के बाद सुदेश महतो ने जनता से वोट डालने की अपील की. 

उन्होंने कहा, मैंने आज परिवार के साथ मतदान किया. हमारी लोगों से अपील है कि कोई मतदाता छूटे नहीं. सभी लोग अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करें ताकि एक बेहतर लोगतांत्रिक व्यवस्था बनी रहे. उन्होंने कहा कि हमलोग चुनाव को केवल वोट की दृष्टि से नहीं देखते हैं, बल्कि अवसर मानते हैं. उन्होंने कहा, दोनों चरणों में लोगों का उत्साह देखने को मिला है. इस संबंध में सुदेश महतो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट भी साझा किया है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More