बाबूलाल मरांडी ने डाला वोट, कोदाईबांक बूथ पर किया मतदान

मतदान देने से पूर्व उन्होंने अपनी मां के चरण छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा-अर्चना कर ईश्वर से राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसके बाद उन्होंने कोदाईबांक स्थित अपने बूथ पर जाकर मतदान किया.   

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण के मतदान में अपना वोट डाला. इस संबंध में में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट भी साझा किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में रोटी, बेटी, माटी के अस्मिता की रक्षा के संकल्प साथ आज कोदाईबांक स्थित बूथ पर मतदान किया.

मतदान देने से पूर्व उन्होंने अपनी मां के चरण छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा-अर्चना कर ईश्वर से राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसके बाद उन्होंने कोदाईबांक स्थित अपने बूथ पर जाकर मतदान किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदान से पूर्व माताजी के चरणों में नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और पूजा-अर्चना कर ईश्वर से राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.



बाबूलाल मरांडी ने ‘एक्स’ पर एक और पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मां के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। उनका आशीर्वाद और मताधिकार का प्रयोग, दोनों ही अमूल्य हैं। आइए, हम सब मतदान करें और लोकतंत्र के पावन पर्व में बढ़ चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More