चंपाई सोरेन ने किया नामांकन, सरायकेला सीट से लड़ेंगे चुनाव

चंपाई सोरेन भाजपा प्रत्याशी के तौर पर सरायकेला विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं. इस मौके पर भारी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे. बता दें कि इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में सरायकेला सीट सबसे हॉट सीटों में से एक है.
सरायकेला: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. चंपाई सोरेन भाजपा प्रत्याशी के तौर पर सरायकेला विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं. इस मौके पर भारी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे. बता दें कि इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में सरायकेला सीट सबसे हॉट सीटों में से एक है.




