कल्पना सोरेन ने किया नामांकन दाखिल, गांडेय से लड़ेंगी चुनाव

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की गांडेय से विधायक व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी ने आज नामांकन दाखिल कर दिया. उन्होंने आज गुरुवार को गांडेय विधानसभा सीट से पर्चा भरा है.

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की गांडेय से विधायक व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी ने आज नामांकन दाखिल कर दिया. उन्होंने आज गुरुवार को गांडेय विधानसभा सीट से पर्चा भरा है. कल्पना सोरेन वर्त्तमान में गांडेय विधानसभा सीट से विधायक हैं.

बता दें कि JMM ने बुधवार की देर रात लिस्ट कर दी है. गोमिया से योगेन्द्र प्रसाद और चक्रधरपुर से सुखराम उरांव चुनाव लड़ेंगे. JMM ने पार्टी से कभी बागी रहे चमरा लिंडा को बिशुनपुर से चुनाव लड़ने का मौका दिया है. कुल 5 प्रत्याशियों की लिस्ट बुधवार की देर रात JMM ने जारी की.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More