राजद 6 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, पहली लिस्ट जारी
-1024x614.jpg)
कोडरमा सीट से दावेदार राजद प्रत्याशी सुभाष यादव फिलहाल जेल में है.
रांची: इंडी गठबंधन की मुख्य घटक दलों में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने विधानसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. राजद ने झारखंड में 6 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इस संबंध में पार्टी ने अपने 6 प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है.
जारी किये गए लिस्ट में, सुभाष यादव कोडरमा सीट पर चुनाव लड़ेंगे. सुभाष यादव फिलहाल जेल में है. देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, चतरा से रश्मि प्रकाश, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव के नाम शामिल हैं. देखें लिस्ट.





