इंडिया खेमे में सीट शेयरिंग पर राजद नाराज, आरजेडी प्रवक्ता ने कह दी बड़ी बात

आरजेडी नेता मनोज झा ने रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में इंडिया गठबंधन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि आरजेडी कम से कम 12 सीटों पर चुनाव लड़ने में सक्षम है.
रांची: राजद प्रवक्ता मनोज झा ने इंडिया गठबंधन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि आरजेडी कम से कम 12 सीटों पर चुनाव लड़ने में सक्षम है. इनती सीटें हमें मिलनी चाहिये. इंडिया गठबंधन अगर इस पर राजी नहीं होता है तो आरजेडी झारखंड के विधानसभा चुनाव में अकेले ही चुनाव लड़ेगी. झा ने रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस कर ये बातें कहीं. उनके साथ राजद कोटे से मंत्री सत्यानंद भोक्ता मौजूद थे. राजद नेता ने आगे कहा कि 7 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर हम सहमत नहीं हैं. कार्यकर्ताओं में नाराजगी है औऱ हम 22 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.



