सुरेश रैना ने भारतीय क्रिकेट से लिया पूरी तरह संन्यास, IPL में भी नहीं खेलेंगे

खेल डेस्क: लेफ्ट हैंड बल्लेबाज सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी थी। उससे कुछ देर पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया था। हालांकि, यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खेल रहे थे, लेकिन अब सुरेश रैना ने इस बात की घोषणा की है कि वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से संबद्ध किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।

दैनिक जागरण के रिपोर्ट के मुताबिक सुरेश रैना ने बीसीसीआई और उत्तर प्रदेश किक्रेट एसोसिएशन के अधिकारियों को यह कहा है कि वे अब भारतीय क्रिकेट का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे विदेशी सरजमीं पर लीग खेल सकते हैं इसकी शुरुआत रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज से करने जा रहे हैं। बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑप्शन में सुरेश रैना को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।

बीसीसीआई से एनओसी मिलने के बाद सुरेश रैना देश और विदेश की विभिन्न लीग में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। उनसे पहले दिग्गज युवराज सिंह विदेशी टूर्नामेंट खेल चुके हैं और वे देश में आयोजित होने वाले कोई भी लीग में हिस्सा ले सकते हैं। सुरेश रैना ने जानकारी दी है कि उन्हें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से एनओसी मिल गई है और इस बारे में उन्होंने बीसीसीआई के सचिव जैसा और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को जानकारी दी है।

Tags
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More