बिहार में इस हाइवे पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, निर्माण का 90 फीसदी पूरा, जानें क्या है अपडेट

बिहार डेस्क: बिहार में बहुत जल्द एक और फोरलेन हाइवे पर वाहनों (vehicles on four lane highway) का आवाजाही शुरू होगा। इसी साल के आखिर तक पटना-भाेजपुर-बक्सर फोरलेन हाईवे पर गाड़ियां सरपट दौड़ती नजर आ सकती है। यह हाइवे कोईलवर से भोजपुर और भोजपुर से बक्सर के बीच लगभग 91.75 किमी लंबाई में तकरीबन 90 फ़ीसदी काम पूरा हो गया है। निर्माण एजेंसी (construction agency) को शेष 10 फीसदी काम को तेजी के साथ पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
वहीं, पटना से कोइलवर (Patna to Koilwar) तक तकरीबन 33 किमी लंबाई में मुख्य परियोजना सोन नदी पर छह लेन कोइलवर पुल से आवागमन शुरू हो गया है। वहीं, इस सड़क का एक भाग दानापुर-बिहटा फोरलेन एलिवेटेड हाइवे निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इसके लिए निर्माण एजेंसी का सलेक्शन इस साल के अंत तक होने की संभावना है। इसके साथ 2025 में एलिवेटेड सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, नेशनल हाइवे-84 (National Highway-84) कोइलवर से भाेजपुर के बीच तकरीबन 43.85 किमी लंबाई में फोरलेन सड़क निर्माण के लिए लगभग 1500 करोड़ रुपए की लागत आ रहा है। वहीं, भाेजपुर-बक्सर फोरलेन सड़क तकरीबन 47.90 किमी लंबाई में लगभग 1195.18 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। इसमें गंगा नदी पर दो लेन पुल को बनाया जाना है। विदित हो कि पटना-भोजपुर-बक्सर फोरलेन सड़क का निर्माण कोरोना व अन्य कारणों के चलते विलंब से पूरा होगा।




