संसद भवन परिसर में विपक्ष ने महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन

नयी दिल्ली : संसद के दोनों सदनों में महंगाई पर चर्चा कराने की मांग को लेकर कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष प्रदर्शन किया।

दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष जमा हुए और महंगाई के खिलाफ नारे लिखे बैनर तथा तख्तियां हाथों में लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदर्शन कर रहे सांसदों ने कहा कि सरकार यदि संसद चलानी चाहती है तो पीएम मोदी खुद सदन में आएं और दोनों सदनों में जीएसटी तथा महंगाई पर चर्चा कराएं। गौरतलब है कांग्रेस के साथ ही कई दल मॉनसून सत्र के शुरू होने के बाद से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से महंगाई पर सदन में चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं।

विपक्षी दलों के सांसदों का कहना है कि सरकार ने आवश्यक वस्तुओं पर पांच फ़ीसदी जीएसटी बढ़ाकर गरीबों के पेट पर हमला किया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More