दुमका : हिजला में आदिवासियों के पवित्र स्थल दिसोम मरांग बुरु की पक्कीकरण का कार्य हुआ शुरू, खुशी

दुमका : दुमका के हिजला व अन्य गांवों के लोगों के आंदोलन व मांग के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को हिजला मेला परिसर में आदिवासियों के पवित्र स्थल दिसोम मरांग बुरु की मरम्मत, पक्कीकरण व सौंदर्यीकरण का काम शुरू करवाया। इसके लिए 17 लाख 70 हजार 900 रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है। इस कार्य को शुरू करवाने के लिए सीओ खुद मौके पर पहुंचे।
दुमका के हिजला मेला परिसर में क्षतिग्रस्त हुए आदिवासियों के पवित्र स्थल दिसोम मरांग बुरु थान की मरम्मत का जिला प्रशासन ने काम शुरू करवाया। मौके पर पहुंचे सीओ। पूजा कर कार्य शुरू किया गया। ग्रामीण इससे खुश हैं।#Dumka #Tribal #Jharkhand pic.twitter.com/Dhlh6RcgmP
— Samridh Jharkhand (@samridhnews) June 27, 2022
इससे एक दिन पहले रविवार को कई गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सत्ताधारी दल झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन और स्थानीय विधायक बसंत सोरेन का पुतला जलाकर हमना विरोध जताया था और जल्द से जल्द मरम्मत का कार्य शुरू करवाने की मांग की थी।




