साहिबगंज जिला विधिक सेवा प्राधिकार व एनबीटी की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

साहिबगंज : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज के तत्वाधान में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत सरकार की ओर से सचल पुस्तक प्रदर्शनी का आज व्यवहार न्यायालय परसिर में आयोजन किया गया।

इसका शुभारम्भ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज मनोज कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा की पुस्तक मनुष्य का सच्चा मित्र है और बिना पुस्तक जीवन अधूरा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज के सचिव सह वरीय सिविल जज धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य विधिक जागरूकता फैलाना है जिसमें किताबों की मुख्य भूमिका होती है और इसी क्रम में पुस्तAdd Newक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

न्यास की ओर से यह बताया गया है कि यह सचल पुस्तक प्रदर्शनी पवित्र नदी गंगा के समृद्ध इतिहास के संबंध में जागरूक करने के लिए है और यह पुस्तक प्रदर्शनी 22 दिसंबर 2022 को हल्दिया में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। प्रदर्शनी में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम धीरज कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश. सह विशेष न्यायालय, बाल यौन हिंसा वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शेखर कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, अलोक सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुमित कुमार वर्मा एवं अधिवक्तागण और न्यायालयकर्मियों ने अवलोकन कर पुस्तक खरीदी। कार्यक्रम में डॉ रंजित कुमार सिंह ने सक्रीय भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More