विश्व एड्स दिवस पर स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रानीश्वर (दुमका) : विश्व एड्स दिवस पर गुरुवार को स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर, पाथरा में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 8 के विधार्थियों ने एड्स क्या है, यह कैसे फैलता है, इससे बचाव का उपाय क्या है, इस बारे में जानकारी दी गयी। इस आयोजन में मुख्य रूप से शिवशंकर मुर्मू, रुबेन हेमबरा, सुकदेव सोरेन आदि ने एड्स के विभिन्न पहलुओं के बारे में अपना विचार रखा।

इस दौरान कक्षा 8 के छात्रों रवींद्र सोरेन, अनिल हेंब्रम, बिटटू कुमार टुडू, सरोज सोरेन, विमल मरांडी व प्रेम हेंब्रम ने एड्स के बारे में तख्तियों में लिखे स्लोगन को प्रस्तुत किया। यह सब कक्षा 8 के वर्ग शिक्षक दीबू सोरेन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौक़े पर जयदेव दे, सुकमोहन हेंब्रम, हरेंद्र कुमार माझी, बोध बोदरा, गोविंद यादव, परोमीता दत्त, अरिजीत प्रमाणिक, सागुन हांसदा व अन्य छात्र उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More