साहिबगंज में जिला स्तरीय 30वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 29 नवंबर को होगा

साहिबगंज : ज़िला शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना विषय पर ज़िला स्तरीय 30वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस – 2022 का आयोजन 29 नवंबर को स्थानीय राजस्थान स्कूल में होगा। डीईओ दुर्गानंद झा ने निर्णायक मंडली का गठन किया है। इसमें पर्यावरण सह साइंस फ़ॉर सोसाइटी, साहिबगंज के अध्यक्ष सह भू वैज्ञानिक डॉ रणजीत कुमार सिंह, महाविद्यालय की जन्तु विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ रश्मि रानी शर्मा, अध्यक्ष वनस्पति विज्ञान डॉ मीरा चौधरी, बीडी उच्च विद्यालय, सकरीगली के पीजीटी राजेश कुमार व जीडी उच्च विद्यालय विशनपुर के पीजीटी सईद अहमद शामिल किए गए हैं। साइंस फॉर सोसाइटी की ओर से प्रभात कुमार सिंह को कार्यक्रम समन्वयक का जिम्मेदारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार का देश भर के 10 से 17 वर्ष के स्कूली-गैर स्कूली बच्चों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण शोध परक साइंस प्रोजेक्ट एक्टिविटी हैए जिसमें प्रत्येक वर्ष देश भर के 10 लाख से भी अधिक बाल विज्ञानीए विज्ञान शिक्षकए विज्ञान संचारक एवं वैज्ञानिक भाग लेते हैं। जिला स्तरीय आयोजन से चयनित बाल विज्ञानी 9 एवं 10 दिसंबर को बोकारो में निर्धारित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शामिल होकर साहिबगंज जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।




