खारसांवा गोलीकांड के शहीदों को आदिवासी युवाओं ने किया याद, आजाद भारत का यह जालियांवाला कांड

दुमका : दुमका के सिदो मुर्मू एवं कान्हू मुर्मू पोखरा चौक में आदिवासी युवाओं ने एक जनवरी को इकट्ठा होकर खारसांवा गोलीकांड में शहीद हुए आदिवासियों को याद किया तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने आज के दिन की खरसांवा की घटना को आदिवासियों का काला दिवस के रूप में मनाया।
उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वतंत्र भारत में यह जलियांवाला बाग की तरह पहला गोलीकांड है। इस दिन हजारों आदिवासी अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर खारसांवा में हो रहे आयोजन में आदिवासी सम्मिलित हुए थे, लेकिन मिलिट्री प्रशासन ने निहत्थे आदिवासियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी लोग शहीद हो गए।
इस मौकेे पर अमर मरांडी, सच्चिदानंद सोरेन, विनोद मुर्मू, निखिल मुर्मू, विशाल मरांडी, उत्तम बेसरा, अमित मुर्मू, अखिल मरांडी, जयप्रकाश मरांडी आदि उपस्थित थे।




