ममता बनर्जी के बाद अब राकेश टिकैत ने ओवैसी को बताया बीजेपी का दोस्त, बतायी वजह

नयी दिल्ली : उत्तरप्रदेश चुनाव करीब आते-आते राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रही हैं। एमआइएम के चीफ व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर अब किसान नेता राकेश टिकैत ने हमला बोला है और उन्हें भाजपा से मिला हुआ बताया है। ओवैसी पर हमला बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा के चाचा जान उन्हें जिताने के लिए उत्तरप्रदेश प्रवेश कर गए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर ओवैसी भाजपा को गाली देते हैं तो वे उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं करते हैं। दरअसल, वे एक ही टीम में हैं। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ये उनका सहारा लेंगे और उनको इनका आशीर्वाद प्राप्त है।


टिकैत ने कहा कि वह गाली देंगे पर ये मुकदमा दर्ज नहीं करेंगे। वह किसानों को यह बरबाद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह ए व बी टीम हैं। आपको इनकी चाल समझने की जरूरत है।

मालूम हो कि उत्तरप्रदेश में किसान आंदोलन मे ंशामिल नेताओं ने भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

इससे पहले इस साल के आरंभ में पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने ओवैसी को भाजपा का दोस्त बनाया था और कहा था कि उनका उद्देश्य उन्हें भाजपा को जीत दिलाना है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More