कोलकाता: दुर्गा प्रतिमाओं में जान फूंक देते हैं भवतोष सुतार

कोलकाता: दुर्गा प्रतिमाओं में जान फूंकने वाले भवतोष सुतार आजकल दिन और रात मेहनत कर ज्यादा तेजी से प्रतिमाओं को बनाने में लगे हैं। दो दिन पहले ही उनकी बनाई प्रतिमा 95 पल्ली परिसर जोधपुर पार्क में आई है। उनकी बनाई एक अन्य प्रतिमा अर्जुनपुर स्थित ‘अमारा सबाई’ के परिसर में बुधवार को पहुंच गई है।

गुरुवार को प्रसिद्ध मूर्तिकार भवतोष सुतार से विशेष बातचीत की। वार्ता के दौरान उन्होंने बताया, “कबीर सुमन-जॉय गोस्वामी- प्रोतुल मुखर्जी-बादल सरकार हमारे मार्गदर्शक थे। हम देर रात तक गीतों, चित्रों, कविताओं, नाटकों का अभ्यास करते थे। हमने कला को संस्कृति से अलग नहीं समझा और सामाजिक पहलू के बारे में भी सोचा। मैं अपने बगल वाले व्यक्ति की देखभाल करने को प्रतिबद्ध हूँ।

उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान हम पंडाल में प्रतिमाओं को देखने नहीं जाते थे। लेकिन मैं एक स्टॉल लगाता था जहां अपने चित्र, ग्रीटिंग कार्ड और हस्तलिखित पत्रिकाएं बेचता था। ऐसे ही एक बार मैं चाय पीते हुए अपने घर के पास बरिशा के एक क्लब में दाखिल हुआ। वहां एक अद्भुत दुर्गा प्रतिमा देखी। संभवत: उस प्रतिमा को मोहनबंशी रुद्रपाल ने बनाया था। यह देखकर मैंने सोचा, मुझे भी ऐसी मूर्ति बनानी है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने साल 2000 में पश्चिमी चित्रकला के विषय के साथ गवर्नमेंट फाइन आर्ट्स कॉलेज से पास किया है। उसी वर्ष से कलात्मक प्रतिमाएं बनाना शुरू कर दिया था। 2008-09 में एक अनुभवी कलाकार तरुण डे से प्रेरित होकर हमने सरशुना के पास 22-24 कलाकारों के साथ ”चंदर हाट” बनाया। हमने करीब ढाई बीघा जमीन खरीदी। सालभर वहां कला का अभ्यास होता है। भवतोष ने कहा, ‘चंदर हाट’ में कलाकार काम करने के साथ रहते भी हैं। देश- विदेश के कलाकार आए हैं। इटली की एक लड़की भी है। दुर्गा पूजा में हम मुख्य रूप से सालभर चंदा के जरिए ही आय करते हैं। भवतोष सुतार ने बताया कि उनकी पत्नी मल्लिका दास सुतार भी कलाकार हैं। वे रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी से एमए हैं। समय मिलता है तो नौ साल का बेटा श्रीजात भी मां- बाप के साथ कलाकारी में शामिल हो जाता है।

बरिशा क्लब में इस साल बन रही प्रतिमा को लेकर भवतोष का हवाला देते हुए शिशिर रॉय ने कहा, “मैंने उनके लिए सबसे पहले प्रतिमा बनाने का काम लिया। पूजा का कुल बजट था एक लाख 40 हजार रुपये। काम शुरू हुआ है। हमें ऐसा करने का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन हममें बहुत उत्साह है। हमलोग रात में प्लास्टर ऑफ पेरिस पर काम कर रहे हूँ, मेरी दाढ़ी चूने से भर रही है। सुबह तालाब में नहाने के बाद भी यह नहीं छूट रहा। प्रतिमा निर्माण पूरा करना ही लक्ष्य है।

पिछले 21 वर्ष में 45 दुर्गा प्रतिमा बनाने वाले भवतोष सुतार अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार जीत चुके हैं। भवतोष सुतार से बंगाल के लोगों की अपेक्षाएं अनंत हैं। इसलिए उनकी प्रत्येक रचना पर बंगाल के लोगों की नजर बनी रहती है। 2019 और 2020 में भवतोष ने दो बड़ी प्रतिमाएं बनाकर तहलका मचा दिया था। वे मंत्री अरूप बिस्वास और मंत्री पार्थ चटर्जी के रुरुचि संघ और नकतला के लिए भी प्रतिमाएं बनाई हैं। इस बार वह बागुइहाटी के अर्जुनपुर और जोधपुर पार्क की पूजा ‘अमारा सबाई’ की प्रतिमाएं बना रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More